BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 5:06 pm
KHABAR : थर्ड जेंडर बने बीजेपी के सदस्य, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने किन्नरों को दिलाई सदस्यता, केक काटकर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। एमपी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने आज किन्नरों को सदस्यता दिलाई है। किन्नरों ने पहले केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका जन्मदिन मनाया और जमकर नाचे।


दरअसल, भाजपा ने देश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश के जिलों से लेकर बूथ तक भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर टोलियां सक्रिय है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया। वहीं प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


इसी कड़ी में आज मंगलवार को भोपाल के मंगलवारा में सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने किन्नरों को सदस्यता दिलाई। करीब 50 किन्नरों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि प्रदेश में अब तक लगभग 41 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर को पूर्ण होगा। हर बूथ पर कम से कम 100 लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE