खरगोन। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी बुधवार को कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए। यहां भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन करने के बाद अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एसडीएम पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम अलग- अलग ज्ञापन सौंपे गए।
संघ के भारती मालवीय, पंकज मलतारे, नरेंद्र पटेल, पुनीत तारे रंजना सागोरे, रंजना पटेल आदि ने बताया कि कर्मचारियों पर बढ़े आर्थिक बोझ को देखते हुए इपीएस राशि में भी बढ़ाने की मांग की जा रही है। हमारी मांग है कि न्यूनतम पेंशन राशि 5 हजार रुपए की जाए। रैली में शामिल आंगनवाड़ी, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आंगनवाड़ी, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मेन किया जाए जैसी मांगें शामिल है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।