मंदसौर। अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग फिलैटली छात्रवृति योजना दीन दयाल स्पर्श योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत कक्षा 06 से 09 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। कक्षा 6 से कक्षा 9 तक प्रत्येक कक्षा में चयनित 10-10 विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी । छात्रवृति की राशि रुपए 6 हजार रूपये एक वर्ष के लिए होगी । छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र नजदीकी डाकघर या अधीक्षक डाकघर मंदसौर के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 20 सितंबर 2024 तक कर सकते है। योजना की अधिक जानकारी के लिये भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in से अथवा कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंदसौर से प्राप्त की जा सकती है । लिखित क्विज परीक्षा 30 सितंबर 2024 को आयोजित की जावेगी। जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न समसामयिकी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल/संस्कृति प्रत्येक से 05 प्रश्न एवं स्थानीय व राष्ट्रीय फिलैटली से संबंधित क्रमश: 10 एवं 15 प्रश्न रहेंगे, लिखित क्विज की समय-अवधि एक घंटा रहेगी । लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र द्वारा स्थान एवं समय की सूचना दी जावेगी । लिखित क्विज में चयनित विद्यार्थियों को स्तर 02 में भाग लेने हेतु फिलैटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। फिलैटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2024 तक रहेगी ।