BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 6:22 pm
KHABAR : सैलाना में निकलेगी किसान न्याय यात्रा, एक हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल, सरकार को याद दिलाएंगे वादे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर को रतलाम के सैलाना में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा में करीब एक हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को आ रही समस्याओं से प्रदेश सरकार को जगाया जाएगा।


यब बात किसान न्याय यात्रा के जिला संयोजक एवं सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा में जिले भर के किसान शामिल होकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याएं, बढ़ती मंहगाई, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यकों से भेदभाव, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में एक यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है।


सरवन रोड से होगी प्रारंभ
यात्रा सरवन रोड़ से प्रारंभ होगी। जो सैलाना नगर में से होती हुई रतलाम रोड़ पर गोधुलिया तालाब पर समाप्त होगी। गेहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश समेत देशभर में किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।


सोयाबीन का भाव 10 साल पहले जो था वो मंहगाई के इस दौर में भी अभी उसी भाव में मिल रहा है। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेंहू 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 और सोयाबीन 6 हजार रुपए समर्थन मूल्य करने की मांग की जाएगी।


सरकार को याद दिलाएंगे वादा
गेहलोत ने बताया बीजेपी ने घोषणापत्र में किसानों को 2700 रुपए गेहूं का भाव देने का वादा किया था। सरकार ने वादे को भूल गई है। यात्रा के माध्यम से सरकार को वादा याद दिलाया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की मंशा अनुसार किसानों को खेती लाभ का धंधा बनाने के लिए कांग्रेस देशभर में जिला स्तर पर किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओँ के भी शामिल होने की संभावना है।


इस दौरान शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक फैय्याज मसूंरी, आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE