मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में एनसीसी के करीब 400 केंडेट्स का शिविर चल रहा है, जिसमें रेडक्रॉस सोसायटी नीमच के सहयोग से कॉलेज में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रेडक्रॉस नीमच के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने सभी एनसीसी केंडेंट्स को थैलेसीमिया बीमारी की गंभीरता के बारे में बताया कि किस प्रकार हम समाज़ व परिवार मे जागरूकता लाकर इस बिमारी से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही किस प्रकार हम विवाह के पूर्व अपना थैलेसीमिया माइनर टेस्ट करवाकर शादी के बाद होने वाली संतान को इस बीमारी से बचा सकते हैं। इसकी जानकारी भी राठौड़ द्वारा दी गई। इसके अलावा रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में बताया एवं रक्त्तदान के प्रति चल रही भ्रांतिया को पर भी प्रकाश डाला। इस शिविर में करीब 100 बच्चों का थैलेसीमिया मायनर जांच परीक्षण किया गया एवं 43 बच्चों ने रक्तदान किया।