BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 6:34 pm
KHABAR : रतलाम में किसानों का जल सत्याग्रह, खेत पर जाने का रास्ता नहीं, बहती नदी के बीच पानी में बैठ जताया विरोध, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के हतनारा गांव के किसानों ने बुधवार को जल सत्याग्रह पर बैठ गए है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में जाने का रास्ता नहीं है। इस कारण फसल बर्बाद हो जाएगी। पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करा चुके है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।


हतनारा गांव रतलाम से करीब 18 किमी दूर खाचरौद रोड पर है। गांव के बीच कुड़ेल नदी है। नदीं के पास गांव के करीब 200 से अधिक किसानों के 1800 से 2 हजार बीघा जमीन है। बारिश के कारण खेतों में जाने का रास्ता नहीं बचा है। बीच में नदी आती है जिसे पार कर जाना पड़ता है। नदी में अभी पानी है। बहाव भी है। गांव से निकल रहे रास्ते पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ट्रैक्टर से लेकर पशु को भी नहीं ले जा सकते। खेती नदी के पार है। ज्यादा समस्या बारिश में आती है।


पानी में किसानों के बैठने की जानकारी मिलने पर रतलाम जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ निर्दशक शर्मा भी पहुंचे। बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान समेत पुलिस कर्मी पहुंचे। अतिरिक्त सीईओ ने ग्रामीणों से चर्चा से की। ग्रामीण विधायक मथुरलाल डामर से भी चर्चा कराई। लेकिन ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि कलेक्टर आएंगे तभी हम यहां से उठेंगे।


ग्रामीण समरथ पाटीदार ने बताया पूर्व में कई बार रास्ते को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन को आवेदन दे चुके है। लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। हर बार बारिश में समस्या आती है।


अतिरिक्त सीईओ शर्मा ने बताया किसानों की मांग सुनी है। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का हल किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE