प्रतापगढ़। दाऊदी बोहरा समुदाय के 53 वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस शहर के प्राकृतिक वातावरण पर आधारित इको-पर्यटन, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पारिस्थिति की तंत्र, वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति और मानव गतिविधि के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
सैयदना साहेब ने पास के सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य की ओर ध्यान आकर्षित किया, जो 130 से अधिक विविध पशुओ की प्रजातियों और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
सैयदना साहेब ने थेवा की उत्कृष्ट कला पर प्रकाश डाला, जो एक राजस्थानी आभूषण परंपरा है जो 400 से अधिक वर्षों से फल-फूल रही है। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे कारीगर सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आभूषण बनाने के लिए कुशलतापूर्वक असली सोने को बहुरंगी कांच के साथ जोड़ते हैं।
1 अक्टूबर को सैयदना का आगमन प्रतापगढ़ में हुआ था। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्थानीय सामुदायिक स्कूल के दौरे सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। भारत और विदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से संयुक्त अरब अमीरात, जहां मूल रूप से प्रतापगढ़ के बोहरा समाज के प्रवासी रहते हैं, वहाँ से हजारों समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रमों में भाग लिया।