मनासा। श्रीराम जानकी मंदिर समिति, भाटखेड़ी के तत्वावधान में आयोजित जाटव-जटिया समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं पंचों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में संरक्षक कन्हैयालाल रमडवार (छोटी सादड़ी), सलाहकार एवं प्रवक्ता कैलाश मिमरोट (मंदसौर) तथा मार्गदर्शक नाथूलाल डबरोलिया (भाटखेड़ी) एवं दुर्गाप्रसाद बेतड़ा (पालसोड़ा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में वर्दीचंद जाटव (डांगड़ी) को अध्यक्ष, बाबूलाल जोनवाल (मनासा) को सचिव, भगतराम वाणवार (अरनिया जटिया) को कोषाध्यक्ष तथा गोपाल मेहरा (भरभड़िया) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल झाटल, अमृतराम वाणवार, चंपालाल अकोदिया, प्यारचंद उजवाल एवं लक्ष्मीनारायण बैंडवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लक्ष्मीनारायण वाणवार को उपसचिव तथा मधुसूदन बैंडवाल को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जीवनलाल (सेमली आंतरी), बाबूलाल जोनवाल (गोपालगंज), शोभाराम भियाणिया (देथली बुजुर्ग), कोमल भियाणिया, भागीरथ कोटा, बहादुर, रमेशचंद (सरवानिया महाराज), गोपाल गमलाडू (बसेड़ी भाटी), डॉ. भेरूलाल जोनवाल (नीमच), विष्णुप्रसाद मालवीय (नीमच) सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित विभिन्न गांवों एवं शहरों के पंचों और समाजजनों ने नई समिति का स्वागत करते हुए समाज एवं मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।