BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 12:18 pm
BIG REPORT : राजेश गुप्ता होंगे राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए, जीपी माली का स्थान लेंगे, आज घोषित होगी नई कार्यकारिणी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी राजेश गुप्ता होंगे। गुप्ता सीएम सचिवालय, भोपाल समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में संचालक के पद पर कार्यरत हैं।


राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों द्वारा आम सहमति से गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है। आज ही संघ की कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों का भी ऐलान किया जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करीब दस साल बाद किया गया है। इस कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ संघ के नए पदाधिकारियों को लेकर भी सर्वसम्मति से फैसला किया गया है।


मूलतरू शहडोल जिले के रहने वाले राजेश गुप्ता नायब तहसीलदार के रूप में शासकीय सेवा में आए थे। 14 फरवरी 1995 को शासकीय सेवा ज्वाइन करने के बाद वे तहसीलदार बने और फिर प्रमोशन से 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने। गुप्ता 30 दिसम्बर 2019 को संयुक्त कलेक्टर और फिर 8 मार्च 2024 को अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। गुप्ता सीएम सचिवालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।


अब तक जीपी माली रहे हैं संघ के अध्यक्ष
इस संघ के अब तक अध्यक्ष अपर कलेक्टर पद से रिटायर हो चुके जीपी माली रहे हैं। माली के रिटायरमेंट के तीन साल बाद भी संघ नया अध्यक्ष नहीं चुन सका था और यह प्रक्रिया लंबे समय से पेंडिंग थी। अब करीब दस साल के अंतराल के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। संघ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संघ के मुख्यालय आकांक्षा भवन में 17 अक्टूबर को संघ का वार्षिक अधिवेशन हो रहा है। इसमें ही नई कार्यकारिणी को मंजूरी दी जा रही है।


दो महासचिव बदल चुके थे
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचन जब अंतिम बार हुए थे तो अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बन चुके दीपक सक्सेना को संघ का महासचिव और जीपी माली को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। इसके बाद सक्सेना ने पद छोड़ दिया तो मल्लिका निगम नागर को संघ का महासचिव बनाया गया लेकिन माली को अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया। मल्लिका भी आईएएस पद पर प्रमोट हो गईं तो किरण गुप्ता को संघ का महासचिव मनोनीत किया गया। तब से गुप्ता संघ के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी कोरोना के चलते चुनाव टाले गए थे जो अब तक लगातार टलते जा रहे थे और पूर्व अध्यक्ष जीपी माली मनोनीत अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। गौरतलब है कि पिछले माह ही कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजस्व अधिकारी) संघ के चुनाव हुए थे जो तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का संगठन है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE