BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 10:42 am
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का ऐतिहासिक स्वागत, स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने फेसबुक पर साझा किया वीडियो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के नीमच आगमन पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा किया गया भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। महाराज श्री ने स्वयं अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर स्वागत समारोह के वीडियो साझा कर इस आयोजन की सराहना की है।

नीमच में हुए इस स्वागत से प्रसन्न होकर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने अपने वाहन के शीशे नीचे कर समाजसेवी अशोक अरोरा को अपने हाथों से पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया था। यह भावपूर्ण क्षण वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

महाराज श्री के नीमच प्रवास के दौरान अशोक अरोरा गंगानगर एवं उनके सहयोगियों द्वारा पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भव्य स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वागत के इन मनोहारी दृश्यों को स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए पूरे देश के श्रद्धालुओं तक पहुंचाया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा होने के बाद अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक स्वागत की देशभर में चर्चा हो रही है। श्रद्धालु इसे नीमच की धार्मिक आस्था, अतिथि सत्कार और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE