BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 1:20 pm
KHABAR : नीमच के गांव रावण रूंडी में आज निभाई जाएगी 100 सालों से चली आ रही पुरानी परंपरा, कलाकार देंगे आकर्षक प्रस्तुतियां, स्वांगधारी बनेंगे सभी के आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में गुरुवार को शहर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आमतौर पर अश्विन माह की 10वीं तिथि को देश दुनिया में दशहरे यानी विजयादशमी का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन सब जगह रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

लेकिन नीमच शहर में एक ऐसा स्‍थान है, जहां रावण दहन दशहरे पर नहीं होता, यहां दशहरे के 5 दिन बाद शरद पूर्णिमा पर रावण दहन की परंपरा है। इसके पीछे किंवदंती है कि दशहरे के दिन रावण की मृत्यु हुई थी जबकि उसका अंतिम संस्कार 5 दिन बाद शरद पूर्णिमा को किया गया था। ऐसी भी मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से अमृत वर्षा हुई थी, इससे युद्ध में मारे गए भगवान राम की सेना के सैनिक जिंदा हो गए थे।

शहर के सिटी इलाके में स्थित इस गांव में शरद पूर्णिमा को रावण जलाने की बरसों पुरानी परंपरा है, जो आज भी बदस्तूर जारी है। शरद पूर्णिमा पर इस परम्परा के चलते इस जगह को रावण रूंडी के नाम से जाना जाने लगा है। शरद पूर्णिमा पर रावण दहन की यह परंपरा देश के किसी भी हिस्‍से में नहीं है। सिर्फ नीमच सिटी ऐसा क्षेत्र है, जहां शरद पूर्णिमा पर रावण के पुतले का दहन होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE