देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ. सरोजनी जैम्स बैक के मार्गदर्शन में एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख द्वारा एनएचएम/आरसी एच सघन जागरूकता अभियान अंर्तगत एचआईव्ही-एड्स पर प्रशिक्षण का आयोजन जिला एड्स नियंत्रण समिति देवास द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग उज्जैन शोभी गुप्ता ने एचआईव्ही एड्स के कारण, लक्षण एवं आईसीटीसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख ने विस्तृत रूप से एचआईव्ही एड्स के प्रति भ्रांतिया, एआरटी केन्द्र एवं एचआईव्ही एड्स एक्ट 2017 एवं पीएलएचआई के लिए सोशल प्रोटेक्शन स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी उदाहरण सहित समझाया गया एवं निशुल्क उपचार एवं परामर्श सहित टीबी के लक्ष्ण एवं उपचार के बारे में आशा पर्वेक्षक से चर्चा की। शिविर में लगभग 41 आशा पर्वेक्षक उपस्थित हुई।