BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 2:47 pm
BIG REPORT : बीजेपी ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का पुतला फूंका, विधायक गोलू शुक्ला बोले- बाबू जंडेल इंदौर आया तो उसका मुंह काला करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। भगवान शंकर के बारे में अपशब्द कहने वाले विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ आज इंदौर में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान देवी देवताओं का अपमान नहीं सहेंगे के नारे लगाते हुए विधायक जंडेल का पुतला भी जलाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जूते मारो ऐसे विधायक को, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।


इंदौर 3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का कहना है कि यह कांग्रेस मानसिकता के लोग है, कांग्रेस की पाठशाला के विद्यार्थी है। उन्होंने भगवान शंकर के प्रति जो बात बोली है, मैं उसकी निंदा करता हूं। इस तरह का कृत्य आगे से किया जाएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा। सबकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस को ऐसे लोगों को बाहर निकालना चाहिए।


विधायक शुक्ला ने आगे कहा कि श्श्वह इंदौर आएगा तो हम उसका मुंह काला करेंगे, यह मुद्दा विधानसभा में भी बिल्कुल उठाया जाएगा। वहीं इस इस तरह भगवान के प्रति कोई अपशब्द बोलेगा तो उसको छोड़ेगें नहीं जूते मारेंगे।


बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबू जंडेल माफी मांगें। जिस विधायक ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान भोलेनाथ का अपमान किया, उसे कांग्रेस तुरंत पार्टी से निष्कासित करें। हम देवी देवताओं का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेंगे। ऐसे विधायकों को जूते मारना चाहिए।


बता दें कि हाल ही में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें वे भगवान शिव का नाम लेते हुए अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में विधायक जंडेल नशे में दिख रहे हैं।


विधायक ने दी सफाई बोल- भोलेनाथ मेरे आराध्य
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि भोलेनाथ मेरे भी आराध्य हैं। मैं भगवान भोलेनाथ को पूजता हूं। इस तरह की बात कहना तो दूर, मैं सोच भी नहीं सकता। मैंने तो सिर्फ यह कहा था कि भोलेनाथ ऐसे भगवान हैं, जिनका लिंग पूजा जाता है। वीडियो काट-छांट करके रामनिवास रावत के लोगों ने मुझे बदनाम करने के लिए वायरल किया है। वह वीडियो रक्षाबंधन के टाइम का है। मेरी कलाई पर राखी बंधी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE