भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खाद संकट के बीच कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद वितरण में अनियमितता करने वाले समिति प्रबंधक भजन सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है। समिति प्रबंधक पर किसानों के हिस्से की खाद को ब्लैक में बेचने के गंभीर आरोप लगे थे।
मामला जिले के जवासा सेवा सहकारी संस्था का है। यहां अवैध रूप से खाद लोडकर ब्लैक में बेचे जाने की कलेक्टर को शिकायत मिली थी। जिसके बाद समिति प्रबंधक भजन सिंह भदौरिया पर निलंबन की गाज गिरी है। निलंबन अवधि में उन्हें फूप में अटैच किया गया है।
इससे पहले भी भजन सिंह भदौरिया पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए मामलों को लेकर कारवाई की गई है। बावजूद इसके कार्यप्रणाली पर कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।