भोपाल। मध्यप्रदेश में फोरलेन सड़क को लेकर अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर फोरलेन सड़क को मंजूरी दे दी है।
गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए 3589.4 करोड़ की मंजूरी दी है। भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर पैकेज के लिए मंजूरी दी है। इसी तरह मध्यप्रदेश के सताईघाट से चौका, चौका से कैमाहा पैकेज के लिए भी मंजूरी दी है।