इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि बेटी निकिता मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएं यही कामना है।