देवास। बागली तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार को बागली नगर में उत्साह के साथ राष्ट्रीय के पथ पर नन्हे कदम घोष की ताल से ताल मिला कर निकले। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में बागली नगर में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।
बाल पथ संचलन गडी चौक से प्राथना के पश्चात प्रारंभ हुआ जोकि नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः गड़ी चौक पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह नगर में बाल स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर के संघ के स्वयंसेवक की निगरानी में यह आयोजन हुआ। राष्ट्रीय निर्माण में इन बाल स्वयंसेवकों की अहम भूमिका होती है, राष्ट्रीय भगती से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस दौरान गड़ी चौक में संघ ध्वजारोहण किया गया। पंच पर विराजमान हरिओम दास,संघ जिला कारवाह धर्मेंद्र सिंह सेंधव, रामनारायण यादव, विष्णु पाटीदार, गोपाल धनगर, तरूण धनगर, अनिल पाटीदार उपस्थित रहे। इस दौरान बाल स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया गया।