BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 10:30 am
BIG NEWS : मानसून हुआ विदा लेकिन 3 सिस्टम अभी भी एक्टिव, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम, पढे खबर   

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से विदाई होने के बाद भी अभी 3 सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में अभी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। 20 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगेगा।  


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों में गुलाबी ठंड से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं अगले एक-दो दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड की शुरुआत हो सकती है। 


प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों में अगले 2 दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से ऐसा होगा। 20 अक्टूबर से सिस्टम की एक्टिविटी घटेगी और बारिश का दौर थम जाएगा।


अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में दक्षिणी क्षेत्र के कई जिलों में मौसम बदला रहने का अनुमान जताया है।18 अक्टूबर को बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा,  खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। यहां धूप निकली रहेगी।


मानसून की विदाई फिर भी बारिश का दौर जारी
प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बड़वानी, खंडवा, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE