BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 12:35 pm
KHABAR : सकल दिगंबर जैन समाज बड़वानी का आयोजन, गुरु भगवन्तों का अवतरण और संयम दिवस मनाया, रात में नमोकार महामंत्र का होगा पाठ, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। भारत भूमि सदैव तप-त्याग और संयम की भूमि रही है। यह भूमि आज भी ऐसे महान विभूतियों से सुशोभित है। हालांकि महापुरुषों को कभी परिचय की आवश्यकता नहीं होती है, उनका कृतित्व ही उनके व्यक्तित्व की कहानी जन-जन को प्रदर्शित करता है।


संत शिरोमणी आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज, नवाचार्य 108 श्री समयसागर महाराज और गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माता भी उन्हीं महापुरुषों में हैं, जिनके व्यक्तित्व को सदियों तक याद किया जाएगा। ऐसे महापुरुषों का अवतरण और दीक्षा दिवस नैतिक, धार्मिक जीवन जीने का संदेश प्रदान करता है।


इनके 73वें संयम दिवस और 91वें अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के पावन प्रसंग पर सकल दिगम्बर जैन समाज, बड़वानी द्वारा उक्त द्वय आचार्य और विश्व को आलोकित करने वाली युग की महान धरोहर गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माता के श्री चरणों में नमन वंदन करता है। नवाचार्य एवं सबसे प्राचीन दीक्षित ज्ञानमती माता के सुस्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगल कामना करते हैं।


समाज अध्यक्ष महेन्द्र पहाड़ियां ने बताया कि इस शरद पूर्णिमा के महान दिवस पर बड़वानी सकल जैन समाज ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से गुरु पूजन किया गया और रात में 1 घंटे का नमोकार महामंत्र का पाठ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE