भोपाल। एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम बहुत जल्द आने की संभावना है। मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। संभावना है की नवंबर माह तक सभी 8 विषय के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इधर, पीएससी पहले चरण के इंटरव्यू की तारीखें भी जल्द घोषित कर सकता है। इस पर भी बैठकों का दौर चल रहा है।सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में दूसरे चरण में 8 विषय और 734 पद हैं। यह एग्जाम 4 अगस्त को आयोजित की गई थी।
अंतिम चरण की परीक्षा 17 नवंबर को होगी। पीएससी ने सहायक प्राध्यापक के लिए दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। उसके बाद तीन बार परीक्षाएं स्थगित हुई थी। कुल 34 विषयों के 1669 पद हैं। लाइब्रेरियन व स्पोर्ट्स ऑफिसर के भी 400 से ज्यादा पद हैं।
इन विषयों के आएंगे रिजल्ट
विषय पद
रसायन विज्ञान 160
अर्थशास्त्र 104
भूगोल 23
लॉ 29
फिजिक्स 115
राजनीति शास्त्र 118
समाज शास्त्र 80
जूलॉजी 115