देवास। त्यौहारों के मद्देनजर तहसीलदार सपना शर्मा व खाद्य विभाग अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने की सेम्पलिंग की कारवाई।कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भोपाल भेजे जाएंगे सेम्पल,पोसिटिव नेगेटिव रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कारवाई
त्योहारों के मध्य नजर खाद्य विभाग द्वारा शहर में सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बस स्टैंड पर स्थित दो मावा भंडार की दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। जिसमें खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर व तहसीलदार सपना शर्मा द्वारा सैंपल लिए गए। तहसीलदार सपना शर्मा द्वारा बताया गया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर महोदय के निर्देशन में जांच दल बनाया गया जिसमें संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रखा गया है जो भी खाने पीने की वस्तुएं हैं जिनमे संभावना है की मिलावट होगी वहां खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दुकानों से सेम्पल लिए गये है।इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य विभाग अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया की गठित दल द्वारा मावे की दुकानों पर सैंपल लिए गए हैं जो भोपाल भेजे जाएंगे। जिसकी 15 दिनों बाद पोसिटिव नेगेटिव रिपोर्ट आने पर खाद्य विभाग द्वारा आगे की कारवाई होगी। बता दे कि, देवास में शहर के बाहर से आने वाले मावे को लेकर लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसमें मावा कम भाव में खरीदे व बेचे जाने की शिकायत फूड विभाग को आ रही थी। जिसके चलते इस तरह की कार्रवाई की गई है। हालांकि दिवाली का त्योहार नजदीक है। जिसको लेकर मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है। मिलावट के मामले में दूध प्रोडक्ट में मिलावट के चांसेस बढ़ जाते हैं जिसके चलते जिला प्रशासन सैंपलिंग की कार्रवाई कर रहा है।