BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 3:43 pm
KHABAR : सरपंच संघ का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नरसिंहपुर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, भिंड में दी रेल रोको एवं जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर सरपंच संघ के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच नरसिंहपुर में अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही भिंड जिले में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले के सभी सरपंचों ने ग्वालियर भिंड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा कर हंगामा किया।


नरसिंहपुर में मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर सरपंच संघ के द्वारा नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं इस दौरान लगभग एक घंटे के करीब हाईवे पर चक्का जाम किया गया। इसके बाद सरपंच संघ ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले सरपंच संघ ने मोहन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंचों का कहना है कि, उनके अधिकार उन्हें वापस किए जाएं।


भिंड में सरपंच संघ का हंगामा
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले के सभी सरपंचों ने ग्वालियर भिंड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा कर जमकर हंगामा किया। उनकी 20 सूत्रीय मांगे हैं। वहीं भिंड की बात करें तो, जिले में मनरेगा सहित सभी काम बंद हैं। जो पहले काम करवाए थे उनका पेमेंट नहीं हो रहा है। जिसे लेकर उन्होंने पहले भी प्रदर्शन किया था। लेकिन सरकार ने उनकी एक न सुनी।


सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि, अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो आगे ‘रेल रोको एवं जेल भरो’ आंदोलन भी करेंगे। भिंड एसडीएम ने बताया कि, सरपंच संघ के द्वारा ग्वालियर रोड पर जाम लगाया था। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां सरपंच संघ ने उन्हें अपनी 20 सुत्रीय एवं स्थानीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपा है।


सीएसपी अरुण कुमार उइके ने बताया कि, सरपंच संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर ग्वालियर भिंड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की सूचना मिली थी। मगर उन्हें परमीशन नहीं दी गई थी उसके बावजूद भी उन्होंने हाईवे को जाम किया है। जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE