नीमच। नीमच विधानसभा में लगातार उपलब्धियों का दौर चल रहा है। उसी कडी में मप्र विधानसभा से रेलवे की महत्वपूर्ण समिति डीआरयूसीसी में नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार का चयन उनके अनुभव एवं वरिष्ठता के नाते प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस समिति कार्य पश्चिम क्षेत्र की रेलवे की जनहित मुद्दों को रेलवे तक पहुंचाना, ताकि रेलवे उनका निराकरण कर सके। परिहार के चयन पर क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। विधायक परिहार के अनुभव का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार माना।