BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2024, 4:32 pm
NEWS : सफलता की कहानी- जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने रुक्मा देवी को दी राहत, राशन कार्ड अपडेट करवा हाथों-हाथ करवाया राशन शुरू, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण में लिए लगातार प्रयासरत हैं। नियमित जनसुनवाई और रात्रि चौपाल के माध्यम से आमजन की समस्याओं का हाथों हाथ निराकरण किया जा रहा हैं । इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को बेगूं पंचायत समिति की रावडदा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्री चौपाल रुक्मा बाईं रेंगर के लिए राहत भरी रही। 

जनसुनवाई के दौरान रुक्मा बाईं रेंगर अपनी समस्या लेकर जिला कलक्टर के पास पहुंची। उन्होंने अपने बच्चो का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाने और राशन नहीं मिलने की समस्या से जिला कलक्टर को अवगत करवाया। परिवाद पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला कलक्टर ने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिये की राशन कार्ड को अभी ई मित्र से अपटेड करा कर इनका राशन हाथों-हाथ शुरू कराया जाए। जिस पर रसद अधिकारी ने रुक्मा देवी से इनके बच्चों शिव रतन एवं शंकरी का आधार कार्ड मंगवाया और उसे हाथों हाथ अपडेट करवा कर राशन चालू करवाया। सरकार से तुरंत राहत पाकर परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रुक्मा देवी ने इस योजना का लाभ मिलने पर जिला कलक्टर का आभार जताया। रुक्मा बाई की कहानी अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकती है कि सरकारी योजनाएं और सामुदायिक समर्थन से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन सुधारा जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE