सतवास। विगत दिनों जिला देवास में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत थाना प्रभारी के तबादले हुए जिसके तहत कांटाफोड़ थाना प्रभारी हिना डाबर को भी अन्यत्र जगह पदस्थ कर दिया गया है, किंतु स्थानांतरण को लेकर कांटाफोड़ नगरवासियों में नाराजगी जताई जा रही है। नगर वासियों का कहना है -कि वर्तमान में थाने पर संख्या कम होने के बावजूद भी थाना प्रभारी मैडम का कार्य करने की शैली सर्वाेच्च एवं उचित है। कम समय में कई बड़े कठोर कार्यों को अंजाम दे दिया गया। कांटाफोड़ सीमा क्षेत्र अधिक होने के बावजूद भी कोई भी बड़ी वारदात नहीं होती है! थाना प्रभारी मैडम के व्यवहार कुशल रवैये के कारण सभी लोग खुश हैं, स्थानीय स्तर के धार्मिक एवं अन्य आयोजनों में भी थाना प्रभारी सफलता हासिल की है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गंभीर अपराध चोरी की घटना पशु संबंधित घटना आदि होती है तो मैडम की कार्यशैली के कारण कम समय में स्पष्ट आ जाती है। एवं उचित कार्रवाई भी हो जाती है। वास्तव में देखा जाए तो इस प्रकार का माहौल पहली बार बन रहा है जब किसी पुलिस अधिकारी स्थानांतरण रोकने के लिए आमजन को ज्ञापन देना पड़ा।