मनासा। निकाय मनासा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या के निर्देशन में और उपयंत्री रवीश कादरी के नेतृत्व में निकाय ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा सेग्रीगेशन के लिए फटका मशीन एवं प्लास्टिक ब्लीचिंग मशीन प्राप्त हो गई है। इससे पूर्व ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के पुनः चक्रण हेतु गीले कचरे से जैविक खाद निर्मित के लिए कंपोस्टिंग मशीन अथवा सूखा कचरा प्लास्टिक पुनः चक्रण प्रक्रिया के लिए प्लास्टिक श्रेडर मशीन प्राप्त हुई थी। मशीने लगने से कचरे को पुनः चक्रण करने में बड़ी आसानी होगी। निििश्चत ही नगर परिषद मनासा में स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए मिली एक नई सौगात महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को प्राप्त हुई फटका मशीन एवं प्लास्टिक ब्लीचिंग मशीन को ट्रेचिंग ग्राउंड पर क्रेन की सहायता से उतारा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार ने भी ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच मशीनों का निरीक्षण किया। प्लास्टिक ब्लीचिंग मशीन करीब 20 क्विंटल वजनी है। जिसे स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधू, स्वच्छता दरोगा दिनेश राठौर, की उपस्थिति में कें्रन बुलाकर उतारा गया। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने कहा उक्त मशीनों के लिए प्लेट फार्म का निर्माण कर जल्द सभी का शुभारंभ किया जाएगा। जिससे नगर से प्राप्त कचरे का पुनः चक्रण किया जा सकें।
सफाई मित्रों के लिए बनाई हाथ ठेला कचरा गाड़ीयां
नगर परिषद मनासा सफाई मित्रों के लिए हाथ ठेला वाली कचरा गाडिया भी बनाई है। जो शुक्रवार को परिषद को प्राप्त हुई। उक्त गाडियों को सफाई मित्रों को वितरीत किया जाएगा। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी ने कचरा गाडियों का निरीक्षण कर स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधू को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा सफाई मित्र स्वच्छता की मुख्य कड़ी सफाई व्यवस्था के लिए परिषद के पास संपूर्ण संसाधन उपलब्ध होना चाहिए। सफाई मित्रों की मांग पर नवीन हाथ ठेला कचरा गाडियां बनाई गई है। समय समय पर स्वच्छता मित्रों से संवाद कर उनकी बात सुनी जाती है और आवश्यक कीट और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।