चित्तौडगढ। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर चित्तौड़गढ़ में प्रधानाचार्य प्रज्ञा जैन के सानिध्य में आत्मरक्षा पर वार्ता दी गई। हेड कांस्टेबल प्रमिला गोस्वामी ने आत्मरक्षा सिखाते हुए बताया कि किसी के भी बहकावे में नहीं आवे कोई मोबाइल वीडियो या गलत फोटो दिखाने की कोशिश करें तो उसका विरोध करना है छात्राओं को यह भी समझाइए कि किस प्रकार आपके साथ ठगी हो सकती है और उसे किस प्रकार बच सकते हैं। सुरक्षा सखी सना खान ने आत्मरक्षा के गुण सीखने और किस प्रकार हमें कोहनी से प्रहार करके अपने आप को बचा सकते हैं मोबाइल का मिस यूज नहीं करने की भी सलाह दी।
एन एस प्रभारी भंवर कंवर ने उनको धन्यवाद दिया उप प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौर ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन सीमा दशोरा ने किया। इस अवसर पर सीमा दशोरा मेजर भंवर कंवर, रेखा तिवारी, महिपाल चौधरी, पूर्णिमा मेहता, सरोज ट्रेलर, अन्तुम आशिया, सीमा जागेटिया, गोपाल व्यास, गोपेश कोदली, चांदनी कोली, सुषमा पुरोहित, आशा तेली, कमलेश दायमा, दीपराज शर्मा जगदीश चंद्र तेली, रमेश, सुमन, अनीता उपस्थित थे और इनका सक्रिय सहयोग रहा।