मनासा। पोरवाल महिला मंडल मनासा द्वारा पिछले वर्षानुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पोरवाल समाज के एकदिवसीय गरबे का आयोजन रखा गया है जिसमे समाज के महिला पुरुषों एवं बच्चों ने डांडिया में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा गणेश जी एवं राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्वल्लन कर आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में सही समय पर आने वाले तीन सदस्यों का लक्की ड्रा द्वारा चयन कर महिला मंडल द्वारा उन्हें पुरुस्कार कर सम्मानित किया गया।शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष वंदना पोरवाल, कृष्णा फरक्या,भावना गुप्ता,राधिका फरक्या,सपना डबकरा,पुष्पा धनोतिया, पुष्पा मंडवारिया, रमा गुप्ता,गायत्री दानगढ के साथ ही कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी को अमृतमय खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन भावना गुप्ता द्वारा किया गया।