मनासा। आज ग्राम पंचायत पड़दा में कचरा वाहन की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कार्यालय पर पूजा अर्चना कर कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाई। पड़दा द्वारा कचरा वाहन के लिए छोटी ट्रेक्टर ट्राली तैयार की गई है और ट्राली को कचरा गाड़ी की तरह तैयार किया गया है। यह वेस्ट से बेस्ट का भी एक अच्छा उदाहरण ग्राम पंचायत ने प्रस्तुत किया है। इसके लिए में ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष श्रीमाल और उनकी पूरी टीम को बधाई दूगा। समस्त ग्राम वासियों से भी यहीं आग्रह करता है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरूआत की और घर घर शौचालय बनाया। आज घर घर शौचालय बनने से गंदगी कम हुई हैं। बीमारियों पर अंकुश लगा हैं। इसी तरह गांव और नगर में कचरा वाहन चलाकर कचरा एकत्र कर भी गांव का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत निरंतर गतिविधियां आयोजित सभी को जागरूक करने का काम किया जा रहा और ग्राम पंचायतों को संसाधन उपलब्ध करवा रहे है। पड़दा गांव आपका है इसे स्वच्छ सुंदर रखना भी हमारा कर्तव्य है। घर से निकलने वाला कचरा ग्राम पंचायत के वाहन में ही डाले। सुखा कचरा गीला कचरा अलग देकर ग्राम पंचायत को सहयोग करें।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, केदार धनगर नमन यति, नितिन श्रीमाल एवं ग्रामीणजन कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।