नीमच। शहर में नगर पालिका और यातायात विभाग द्वारा आज शाम संयुक्त कार्रवाई करते हुए टैगोर मार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए यातायात विभाग, नगर पालिका और प्रशासन पिछले दो दिनों से सक्रिय है। त्यौहार के सीजन को देखते हुए अस्थाई दुकानों का बाजार मिडिल स्कूल सिंधी शाला ग्राउंड पर शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे, और छोटे अस्थाई दुकानदारों व खरीददारी करने वालों को भी कोई परेशानी ना आए, इन्हीं सारी बातों को देखते हुए सामूहिक हितों में कारवाई की जा रही है।इस दौरान यातायात थाना प्रभारी उर्मिला सिंह चौहान, राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर के साथ यातायात पुलिस और नगरपालिका का अमला इस दौरान मौजूद रहा। अस्थाई दुकान और गुमटियों को हटाया गया। अधिकारियों ने कहा की मिडिल स्कूल ग्राउंड में बिजली,पानी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।