नीमच। शहर में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा क्रमांक 2 स्कूल में लगने वाले पटाखा बाजार में दुकानों को अलग-अलग ब्लॉक में बनवाने के लिए निर्देश दिए हैं।जिसको लेकर पटाखा व्यापारियों में आक्रोश है।पटाखा व्यापारियों का कहना है कि अलग-अलग ब्लॉक में दुकानें बनने से चोरी की घटनाएं अधिक होगी इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग दुकान बनवाने में उन्हें खर्च भी अधिक करना होगा। पूर्व में भी जिस ब्लॉक में दुकान खाली रहती थी वहां पर चोरी की वारदातें हुई है। पटाखा व्यापारियों की मांग है कि प्रशासन 1- 1 की बजाय 5- 5 के ब्लॉक में दुकाने आवंटित करें। इसको लेकर पटाखा व्यापारी शुक्रवार को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार से उनके बंगले पर मिले और उन्होंने अपनी मांग रखी है कि प्रशासन पांच पांच के ब्लॉक में दुकानें आवंटित करें। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से फोन पर चर्चा भी की। बता दे की इसी मांग को लेकर गुरुवार को भी पटाखा व्यापारी भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार से मिले थे और उन्होंने भी कलेक्टर हिमांशु चंद्र से चर्चा की थी। फिलहाल पटाखा व्यापारी असमंजस में है। जिसके चलते पटाखा दुकानों को बनाने वाले ठेकेदार को भी अब तक चद्दर की दुकानों के निर्माण के लिए ठेका नहीं दिया गया है।