नीमच। अब आप व्हाट्सएप के जरिए किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस बुला सकते हैं। नीमच जिला चिकित्सालय पर ईएमटी स्टाफ परमानंद पाटीदार ने बताया कि सड़क दुर्घटना, आपात स्थिति या किसी भी गंभीर परिस्थिति में चिकित्सा सेवा के लिए व्हाट्सएप के जरिए 108 एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को घटना की फोटो और मैसेज भी शेयर कर सकता है। जिससे मरीज को तत्काल बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस सुविधा के चलते मुक बघिर लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। चुंकि मुक बघिर कॉल पर स्थिति को साझा ना कर पाने की दशा में दूसरों पर निर्भर रहते थे। व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए एंबुलेंस बुलाने की सुविधा के चलते मुक बघिरो के लिए अब आसानी हो पाएगी। व्हाट्सएप के लिए 6269695935 नंबर पर मैसेज करना होगा।