BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 10:47 am
BIG NEWS : जाजू महाविद्यालय में एनसीसी इकाई ने किया सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया पर व्याख्यान का आयोजन, छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जाजू कन्या महाविद्यालय में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन के डबकरा द्वारा की गई, जिन्होंने छात्राओं को इस विषय की महत्वता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर वर्ष 7 से 10 हजार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जन्म होता है । इसलिए, यह आवश्यक है कि विवाह से पहले महिला-पुरुष दोनों अपनी जांच करा लें ताकि थैलेसीमिया के खतरे को कम किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में ब्लड बैंक और यूथ रेड क्रॉस से पधारे सत्येंद्र राठौड़ ने छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये रक्त संबंधी विकार क्या होते हैं, इसके लक्षण, बचाव के उपाय और वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाई।
उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा बताया कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित होता है। यह विकार हीमोग्लोबिन के उत्पादन में गड़बड़ी के कारण होता है, जिससे रक्ताल्पता और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं ।
- मेजर थैलेसेमियारू यह विकार तब होता है जब माता-पिता दोनों के जीन में थैलेसीमिया होता है। इससे बच्चे को गंभीर रक्ताल्पता और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं 
- माइनर थैलेसेमियारू यह विकार तब होता है जब माता-पिता में से किसी एक के जीन में थैलेसीमिया होता है। इससे बच्चे को हल्की रक्ताल्पता और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं । 
उनके द्वारा थैलेसीमिया की जांच और उपचार- रक्त जांच, हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस, म्यूटेशन एनालिसिस टेस्ट (एमएटी), मेरूरज्जा ट्रांसप्लांट आदि के बारे में भी जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में इन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना था। इस व्याख्यान ने छात्राओं को सही जानकारी देकर उन्हें इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर हीरसिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन डॉ. हिना हरित द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE