BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 12:08 pm
KHABAR : निगम कर्मचारियों को चार महीने से वेतन के लाले, कार्यालय का किया घेराव, त्योहार के पहले भुगतान नहीं होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बीते 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी नहीं देने से भी वे नाराज हैं। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए।


कर्मचारियों का कहना है कि, वाल्मीकि जयंती पर पूरे देश और प्रदेश में छुट्टी रहती है। इसके बावजूद भी कर्मचारियों को पूजा अर्चना के लिए छुट्टी नहीं दी गई। साथ ही वायरलेस पर छुट्टी देने के संबंध में अधिकारी द्वारा आप शब्द कहे गए। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर निगम का घेराव किया।


कर्मचारियों ने संबंधित दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, अगर चार महीने का वेतन दिवाली पर्व के पहले नहीं दिया गया तो सभी कर्मचारी मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। जिसके जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE