BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 12:46 pm
KHABAR : मुरैना में खाद की कालाबाजारी, गोदाम सील, अपर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को सौंपी जांच, खाद ले जाने की मिली थी शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। सागोली गांव में खाद के गोदाम की जांच अपर कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को सौंप दी है। इसके साथ ही गोदाम को सील भी कर दिया गया है।


बता दें कि सागोली गांव स्थित गोदाम से खाद की कालाबाजारी की संभावना व्यक्त की गई थी। बताया गया कि दो ट्रैक्टर से रात में खाद की बोरियों का परिवहन किया जा रहा था। इस बात की सूचना पर अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने उपसंचालक कृषि ईसी पटेल को गोदाम का निरीक्षण करने के आदेश दिया हैं। आदेश के बाद गोदाम को सील कर दिया गया तथा उसकी जांच शुरू कर दी गई है।


जिले में कालाबाजारी पर नहीं रोक
मुरैना जिले के अंदर खाद की कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को उनके परमिट पर खाद नहीं दी जा रही है, जिससे किसान खाद को लेकर बेहद परेशान है। वहीं दूसरी तरफ निजी दुकानदार खाद को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। किसानों कि यह हालत है कि वह खाद के लिए परिवार के साथ लाइन में लगे हुए हैं। लगातार 8 से 10 घंटे तक लाइन में लगे रहने के बावजूद किसानों को जितनी खाद चाहिए, उतनी खाद नहीं मिल पा रही है।


अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद का कहना है कि इस मामले की जांच उपसंचालक कृषि को सौंपी हैं। वहीं कृषि उपसंचालक ईसी पटेल का कहना है कि एसएडीओ को जांच के आदेश दिए है, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE