मनासा। नगर गौरव दिवस व सात दीनी दशहरा उत्सव में वाल्मीकि जयंती मनाई गई और सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार, उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, मेला सभापति मंजू लाला राठौर सहित पार्षदगण की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
स्वछत्ता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी ने कहा हमारे नगर, गली मोहल्ले में सफाई नजर आती है हम कहते इनको सफाई मित्र है क्योकि वह सफाई करते है। तो आप दिल पर हाथ रखकर बताइए जो गन्दगी करते है उन्हें क्या कहना चाहिए। हमारा परिवार स्वस्थ्य थे सुखी रहे अगर इसकी चिंता कोई करता है तो वह हमारा सफाई मित्र करता है। आज वाल्मीकि जयंती पर अवसर है उन्हें धन्यवाद देने का। आज यह मेला आयोजन सफल होगा। कोई भी उत्सव हो या कार्यक्रम हो वह सफाई मित्रो के बिना सफल होना सम्भव नही है। मेला प्रांगण में आप सभी लोग उत्सव आनंद के लिए आते है बच्चे झूला झूलते है तो हम कुछ कहा पीकर जाते है लेकिन उसके पीछे हम जो कचरा गन्दगी छोड़कर जाते है उसको व्यवस्था में बदलने का काम हमारे सफाई मित्र करते है। ताकि अगले दिन मेला प्रागण पुनः आपके स्वागत के लिए तैयार रहे। सफाई मित्रो के समान में बजी 5 हजार से अधिक तालिया बजी। सभी ने हाथ उठाकर सफाई मित्रो को सम्मान दिया। यदि कोई अच्छा काम कर रहा हो तो उसकी पीठ जरूर थपथपाए, उसे सबासी जरूर दे। उसका होंसला बढ़ाए।मंचासिन अतिथियो ने फूल माला पहनाकर ओर दुप्पटा पहनाकर सफाई मित्रो का समान किया। सफाई मित्रो ने भी नगर परिषद अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार ओर स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधु को भगवान परशुराम जी, प्रभु श्री श्याम, ओर भोलेनाथ की तस्वीर भेंट कर आभार माना।