मंदसौर। गरोठ सहायक जेल अधीक्षक डा. अंशुल गर्ग ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पांच दिवसीय मानव जीवन प्रबंधन शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी गरोठ चंदर सिंह सोलंकी, जिला संयोजक पं. मोहनलाल जोशी गायत्री परिवार से कालूराम राठौर, नारायण दारिया, रघुनाथ प्रजापति, देवीप्रसाद शर्मा, प्रखर शर्मा, राजेन्द्र लोहार, मानसिंह राजौदिया उपस्थित थे।