रतलाम। जिले की रहने वाली ललिता मालवीय भी जिले की उन लाखों महिलाओं शामिल है जो लाडली बहन योजना का लाभ उठाकर खुश है उनका जीवन यापन प्रसन्नता के साथ हो रहा है। रतलाम के कस्तूरबा नगर की रहवासी ललिता मालवीय ने बताया कि उनको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से प्रतिमाह जो राशि प्राप्त होती है उस राशि से वह अपनी बेटी खुशी की स्कूल फीस जमा करती हैं, ट्यूशन फीस भी इस राशि से निकल आती है। लाडली बहना की राशि से ललिता मालवीय को बड़ा सहारा मिला है, पहले छोटे-छोटे खर्चे के लिए परेशानी होती थी लेकिन अब जीवन आसान हो गया है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देती है उनके प्रति आभार प्रकट करती हैं।