BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 3:20 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोयाबीन उपार्जन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में सोयाबीन उपार्जन हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम, उपसंचालक कृषि नीलम सिंह चौहान, महाप्रबंधक सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक जैन, उपायुक्त सहकारिता एसके सिंह, जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम ने निर्देशित किया कि सोयाबीन उपार्जन हेतु संबंधित कर्मचारी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि कार्य में कोई त्रुटि परिलक्षित न हो। शासन के निर्देशानुसार सुचारू रुप से उपार्जन की प्रक्रिया सम्पन्न की जा सके।

प्रशिक्षण नेफेड  के क्लस्टर हेड सुनील कुमार सिंह ने दिया। इस दौरान सहकारिता कृषि विपणन संघ, विपणन समितियां, सहकारी समितियां के अधिकारी, कर्मचारी, खरीदी केंद्र के प्रभारियो, एवं कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।प्रशिक्षण में सोयाबीन की गुणवत्ता उपार्जन संबंधित जानकारी, उपार्जन के दौरान होने वाली कठिनाइयों का समाधान आदि जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है की शासन द्वारा इस वर्ष सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वर्तमान में सोयाबीन उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की कार्रवाई जारी है, पंजीयन के अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निश्चित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE