सेगांव। मध्य प्रदेश शासन के विद्यार्थियों हेतु लाभार्थी योजना अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह डावर,जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मंडलोई, समाजसेवी संतोष गोयल,स्कूल स्टॉप की उपस्थिति में 41 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया।
जहां भीषण गर्मी से बचने के लिए जनप्रतिनिधियों के लिए पंखे ओर बालिकाओं को कड़ी धूप में टेंट के नीचे बैठाया गया। गर्मी से त्रस्त बालिकाए अपने हाथ रुमाल,तो अपनी कपड़ो से हवा देते दिखी।