खरगोन। राष्ट्रीय सरपंच संघ व सरपंच एकता कल्याण संघ द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुभाग्य अधिकारी को दिया ज्ञापन सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष अकोले द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय सरपंच संघ और राष्ट्रीय सरपंच एकता की ब्लॉक इकाई कसरावद की ओर से राष्ट्रीय सरपंच संघ प्रदेश इकाई के निर्देश पर 21 बिंदु जो तय किए गए हैं जैसे 15 वित राशि की डीपीआर एक बार बनाकर उप यंत्री सहायक यंत्री के हस्ताक्षर होने पर इसे टी एस माना जाए जिससे बार-बार टी एस के नाम पर कमीशन नहीं देना पड़े और उप यांत्रियों की परेशानी से सरपंच बच सके इसलिए मूल्यांकन ग्राम पंचायत की ग्राम सभा के द्वारा सामाजिक मूल्यांकन का ही प्रावधान पूर्वाेत्तर जैसा ही किया जाए तथा रोजगार सहायक व सचिव की सियार लिखने का अधिकार सरपंच को होना चाहिए और उनका वेतन और अवकाश के अधिकार पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत को दिए जाए जिससे कार्य सुचारू रूप से कर सके रोजगार सहायक का स्थानांतरण नीति जल्द लागू की जाए जैसे बिंदुओं पर माननीय ग्रामीण विकास मंत्री मध्य प्रदेश शासन को यह 27 जुलाई को हमने ज्ञापन सोपा था और उन्होंने आस्वासन दिया या था कि 15 दिन में आपकी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा किंतु आज दिनांक तक निराकरण नहीं हो पाया इसलिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया को हमने यह ज्ञापन पुनः एसडीएम साहब के द्वारा प्रस्तुत किया है इसमें ग्राम स्वराज को मजबूत करने के लिए नित बिंदु है उसे पर हमने 21 बिंदुओं को लेकर विज्ञापन सोपा है और हमारे राष्ट्रपति महोदया से फिर प्रार्थना है कि पंचायती राज को सशक्त और मजबूत करने के लिए इन बिंदुओं पर ध्यान देकर इनका निराकरण करवाए इस मौके पर सरपंच संघ इकाई के सरपंच बड़ी संख्या में मौजूद रहे।