आलीराजपुर। शासन के निर्देशों के बावजूद भी जिले के सैकड़ों शिक्षकों को सातवें वेतनमान की पांचवी किश्त और डीए के एरियर तीन किश्त की राशि अब तक नहीं मिली है। इसे लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ महिला इकाई की बैठक शनिवार को फतेह क्लब ग्राउंड पर हुई।
ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार समय-समय पर कर्मचारियों के हित मे निर्णय लेती है। वर्तमान मे भी समस्त कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन देने की तैयारी कर रही है। लेकिन जिले का शिक्षा विभाग शासन के निर्देशों के बावजूद शिक्षकों का शेष एरियर भुगतान करने मे उदासीन दिख रहा है।
सैकड़ों शिक्षकों को सातवें वेतनमान की पांचवी किश्त जो जनवरी 24 मे प्राप्त होनी थी, वो 10 माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली। वहीं अनेकों संकुलों में बढ़े हुए वेतन वृद्धि एरियर जो जुलाई, अगस्त, सितंबर तीन किश्तों मे दिया जाना था। दशहरे जैसे महत्वपूर्ण त्योहार बीत जाने के बाद भी अनेक संकुलों के शिक्षकों को प्राप्त नही हो सका है।
दीपावली पूर्व एरियर भुगतान की मांग
वहीं अनेक शिक्षकों का क्रमोन्नति एरियर भी शेष है। जिसे लेकर शिक्षकों मे खण्ड शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। यदि दीपावली पूर्व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के समस्त प्रकार के एरियर का भुगतान नही होता है, तो संघ कर्मचारी हित मे आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
प्रांतीय शिक्षक संघ महिला इकाई प्रदेश सचिव पूर्णिमा ने कहा कि हमने दो महीने पहले भी जिलाधीश और सहायक आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के शेष एरियर के भुगतान की बात से अवगत कराया था। हम संघ के माध्यम से जिलाधीश से मांग करते है कि जिले के शिक्षकों को दीपावली पूर्व समस्त प्रकार के एरियर भुगतान करने के लिए आदेश जारी करें।
बैठक में ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, राजेन राठौर, रमेश मुजाल्दा, महिला ईकाई जिलाध्यक्ष विद्या बंड़ोर, हमीदा खान, रितु सोलंकी, विजिया चोगड़, संगीता किराड़, संगीता चावड़ा मौजूद रहीं स