भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में आयोजित युवा उत्सव 2024-25 का द्वितीय दिवस सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी ने उद्बोधन में कहा, युवा उत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति और व्यक्तित्व को संवारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की ओर पहला कदम हैं। इस उत्सव में प्रतिभागियों ने जिस उत्साह और समर्पण से हिस्सा लिया है, वह हमारे महाविद्यालय का गौरव बढ़ाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दूसरे दिन की शुरुआत सांगीतिक प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें एकल गायन (शास्त्रीय, सुगम, पाश्चात्य) और समूह गायन (भारतीय, पाश्चात्य) की प्रतियोगिताओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डॉ सोलंकी ने समापन समारोह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा उत्सव प्रभारी प्रो सोहन गुर्जर और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ रजनी सोलंकी, डॉ सेवक चौहान, डॉ विवेक दुबे, डॉ रोहित पाटीदार, डॉ दिनेश गाठे, डॉ अलकेश मुवेल, डॉ मंजरी पांडेय, डॉ अनीता चौहान, डॉ अमिला पटेल, डॉ अनीता शिंदे, कृष्णा वर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो सोहन गुर्जर द्वारा दी गई।