BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 7:27 pm
KHABAR : आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, शहर के 6 अलग-अलग स्थानों से पहुंचे साधूराम स्कूल, संचलन दंड लेकर निकले स्वंय सेवक, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने शनिवार को शहर के 6 अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन किया। पथ संचलन शहर के सभी मुख्य मार्गों से होता हुआ साधूराम स्कूल पहुंचा। जहां पर पथ संचलन का समापन किया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में वृहद पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


आयोजन के दौरान शहर के 6 अलग-अलग स्थानों बस स्टैंड स्थित सीक्रेट हाई स्कूल, नई बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, खिरहनी फाटक क्षेत्र स्थित रेलवे लाल ग्राउंड, गायत्री नगर पुलिया, मुड़वारा रेलवे स्टेशन और हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड माधवनगर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वंयसेवक शामिल हुए।


पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए साधूराम स्कूल पहुंचा। जहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया। पथ संचालन के दौरान पूरे शहर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE