BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2024, 7:46 pm
NEWS : आगामी त्योहारों के लिए पुलिस अलर्ट, बाजारों में अतिक्रमण व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, व्यापारियों व ठेला संचालकों को दी समझाइश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी विशेष त्योहार दीपावली के मध्यनजर जिला पुलिस, यातायात पुलिस व नगर परिषद अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बाजारों में व्यापारियों व हाथ ठेले वालों को समझाइश कर नियमों व सीमा में रहने की चेतावनी दी। पुलिस के आग्रह व अनुरोध के पश्चात भी पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि रोशनी व खुशियों का पांच दिवसीय पर्व दीपावली इसी माह में आने वाला हैं, नगरवासी खरीददारी के लिए शहर के मुख्य बाजारों में आते हैं। इसके मद्देनजर शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था व व्यापारियों एवं हाथ ठेले संचालकों को नियमों की पालना करने व पुलिस का सहयोग करने हेतु समझाईश की गई। पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, यातायात प्रभारी सुनीता गुर्जर पु. नि., पुलिस लाईन से आये पुलिस जाब्ते व नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के अतिक्रमण दल ने शुक्रवार व शनिवार को शहर के सुभाष चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, पावटा चौक बूंदी रोड़, राणा सांगा बाजार, सेतु मार्ग सहित शहर के मुख्य बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों व अन्य व्यापारियों से त्यौहार के दौरान अपना सामान सड़क पर नहीं फैलाने व अतिक्रमण नही करने के लिए  पुलिस का सहयोग करने की समझाईश की तथा हाथ ठेलो संचालकों को एक स्थान पर फल व अन्य सामान विक्रय नहीं कर घूमते हुए विक्रय करने की भी समझाईश की गई। पावटा चौक के पास सब्जी मंडी के बाहर सब्जी विक्रय करने वाली महिलाओं को सब्जी मंडी के अंदर ऊपरी मंजिल पर बैठ कर सब्जी बेचने के लिए कहा गया।

पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापारियों से आग्रह व अनुरोध कर समझाईश करने के पश्चात भी यदि कोई दुकानदार या ठेला संचालक पालना नहीं करता है तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE