मंदसौर। अधिष्ठाता डॉ शशि गांधी ने बताया कि सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत किया गया। खेलकूद कार्यक्रम में छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें खो-खो , दौड़ और अन्य समूह खेल शामिल थे। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा, वैभव चौरसिया, डॉ. मिलिंद, डी सौमित्र, डॉ. कार्तिक, डॉ राकेश, डॉ. रजनीश, डॉ. रंजन, डॉ. सचिन, डॉ. चारु, डा. श्वेता, डॉ अलका और डॉ दुर्गेश उपस्थित थे।