देवास। वर्षा जल के संचय के लिए जिले में अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं। अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत चांसिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों में तथा टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत गोरवा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बहते नाले पर जन सहयोग से बोरीबंधान का कार्य किया गया। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता करें।