देवास। स्वास्थ्य विभाग द्वारा केपी कॉलेज देवास में एनसीसी कैडेट्स को वाहक जनित बीमारियों दी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि शर्मा दुबे ने वाहक जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि के कारण, निवारण और बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहक जनित बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास गदंगी न होने दें। यह बीमारियों मच्छरों के काटने से फैलती है। इसके लिए सावधानियां रखें।
इस दौरान शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से कैडेट्स को बताया गया कि मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें, कैडेट्स को वाहक जनित बीमारियो से बचाव हेतु प्रचार प्रसार पैंफलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।