मनासा। मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम शासकीय पीएमश्री कन्या स्कूल कुकड़ेश्वर में विधायक माधव मारू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गईं।
विधायक मारू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम राइज स्कूल और पीएम स्कूल जैसी पहलें प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, तो उनके सामने जीवन में अनेक सुनहरे अवसर आएंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र जी पटवा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल जी पटवा, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय , कैलाश जी मालवीय, गोपाल जी,सहित कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्रों और छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति ने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।