नीमच। टामोटी गांव में विशेष सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक माधव मारू ने लगभग 80 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे कड़ी मेहनत करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।
विधायक ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, आप सभी इस देश का भविष्य हो। शिक्षा पर ध्यान देकर आप उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हो।
सरकार द्वारा छात्रों को साइकिल दी गई ताकि वे दूरदराज के गांवों से आसानी से स्कूल आ-जा सकें और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके। इसके साथ ही, विधायक ने गांव में एक नई और भव्य स्कूल इमारत के निर्माण हो रहा है।जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मदन रावत, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, बीईओ जवेरिया सा और विभिन्न सरपंच गण मौजूद रहे। स्कूल के स्टाफ ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।